फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW car overturned as soon as tire burst in Daryaganj

दिल्ली में टला बड़ा हादसा: सुनसान सड़क पर टायर फटते ही BMW कार ने खाई कई पलटियां, एयरबैग ने बचा ली जान

Mon, 22 May 2023 09:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 May 2023 09:57 PM IST
सार

दरियागंज इलाके में टायर फटते ही BMW कार पलट गई। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में बाईपास रोड पर देर रात हादसा हुआ। कार पलटने के दौरान एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। 

विज्ञापन
BMW car overturned as soon as tire burst in Daryaganj
दिल्ली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार आधी रात को एक बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू होकर पलट गई। कार ने एक के बाद एक कई कलाबाजियां खाई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार के आसपास कोई दूसरा वाहन मौजूद नहीं था। कार में एयरबैग खुलने की वजह से चालक की जान भी बच गई। राहगीरों ने उसे कार से बाहर निकाला। बाद में खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच के बाद पलिस को पता चला है कि टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। चूंकि कार की रफ्तार काफी तेज थी, ऐसे में कार टायर फटते ही पलट गई। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1.20 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि रिंग रोड राजघाट डिपो के पीछे एक कार पलट गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर के अलावा दरियागंज थाने का पुलिस स्टाफ वहां पहुंच गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने चालक को कार से बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान कार चालक आशुतोष गोयल ने बताया कि वह परिवार के साथ ग्रेटर कैलाश इलाके में रहता है। रविवार को वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए टैगोर गार्डन गया था। वहां से वापस घर लौटते समय उसकी गाड़ी का टायर फट गया। कार की रफ्तर तेज थी। इसलिए कार पलट गई। काफी दूर तक कार रगड़ खाती चली गई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर कार रुकी। राहगीरों ने हादसे के बाद अपने वाहन रोके और आशुतोष को बाहर निकाला। हादसे के बाद वह बुरी तरह डरा हुआ था। हालांकि उसको मामूली खरोंचे ही आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कार का एयरबैग खुलने की वजह से उसकी चोट नहीं लगी। वहीं यह भी गनीमत रही कि हादसे के समय आशुतोष की कार के आसपास कोई दोपहिया वाहन या कार नहीं थी। यदि ऐसा होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आशुतोष का बयान ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed