फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blast in AC Compressor at Yamuna Vihar Food Outlet

दिल्ली में हादसा : यमुना विहार के फूड आउटलेट में लगे AC में ब्लास्ट, पांच लोग घायल

Tue, 09 Sep 2025 07:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 07:50 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एक फूड आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर विस्फोट हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत तीन दमकल की गाड़िया भेजी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Blast in AC Compressor at Yamuna Vihar Food Outlet
दमकल विभाग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के यमुना विहार में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां एक फूड आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी के कम्प्रेसर में अचानक धमाका हुआ। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया। दिल्ली फायर सर्विस को देर रात इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल तीन दमकल की गाड़ियां भेजी।

विज्ञापन


फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को विस्फोट का कारण माना जा रहा है। लेकिन, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा के लिए आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: Delhi: बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर के लिए पेड़ काटने और प्रत्यारोपण की मिली मंजूरी, एक दशक से अटकी थी यह परियोजन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed