युवक से शारीरिक संबंध बनवाकर ब्लैकमेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी इलाके में बदमाशों ने एक फाइनेंसर को युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया और फिर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर छह लाख रुपये उगाही करने का प्रयास किया।
रुपये नहीं मिलने पर फाइनेंसर को अगवा कर पानीपत ले गए, जहां उससे जबरदस्ती फॉरचूनर कार अपने नाम करवा ली। फाइनेंसर की शिकायत पर रोहिणी साउथ थाना पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अमित धवन सपरिवार शास्त्री नगर में रहता है। वह अपने दोस्त रोहिणी निवासी अरूण गुप्ता के साथ फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
थाने में दी शिकायत में उसने बताया कि अरूण ने उसकी मुलाकात विकास से करवाई थी। विकास के साथ एक युवती भी काम करती थी। अमित की विकास से फोन पर बात होती थी। 9 अगस्त को अमित रोहिणी सेक्टर-7 स्थित अपने कार्यालय में था। इसी दौरान विकास और उसकी महिला सहयोगी पहुंची।
दोनों ने उससे 15 से 20 लाख रुपये देने को कहा। मना करने पर विकास ने कार्यालय से बाहर जाकर किसी से फोन पर बात की। कुछ देर में चार लोग उसके कार्यालय पहुंचे। चारों ने रिवाल्वर दिखाकर विकास की महिला सहयोगी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया।
शारीरिक संबंध के दौरान बना ली वीडियो
उसके बाद बदमाशों ने उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर घर से छह लाख रुपये मंगवाने को कहा। रुपये नहीं होने की बात कहने पर वे लोग उसे स्कॉर्पियो से पानीपत ले गए। जहां जान से मारने की धमकी देकर साले की फॉरचूनर कार अपने नाम करवा ली।
साथ ही दो हीरे की अंगूठी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पानीपत से घर पहुंचने के बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने आशंका जताई है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बदमाशों ने वीडियो तैयार कर लिया है। जिसके जरिए उससे उगाही का प्रयास करेंगे।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह फाइनेंसर की शिकायत की जांच की जा रही है। इसमें टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।