{"_id":"5b30ee424f1c1b6c4d8b8819","slug":"blackmailer-girlfriends-who-became-murderer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलर गर्लफ्रेंड जो बन गई कातिल, जब ऐंठ न सकी रुपये तो लगा दिया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलर गर्लफ्रेंड जो बन गई कातिल, जब ऐंठ न सकी रुपये तो लगा दिया ठिकाने
ब्यूरो,अमर उजाला,दनकौर
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर में खर्च के लिए रुपये नहीं देने पर छात्रा ने ठेकेदार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने झालड़ा गांव के जंगल में हुई हॉर्टिकल्चर ठेकेदार जितेंद्र की हत्या के मामले में बीए द्वितीय वर्ष की छात्र सोनम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रुपये नहीं देने से नाराज छात्रा ने चारपाई के पाये से ठेकेदार के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद उसका शव होदी में डाल दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चारपाई बरामद कर ली है।
विज्ञापन
शुक्रवार को झालड़ा गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल की होदी में हॉर्टिकल्चर ठेकेदार जितेंद्र का शव मिला था। पुलिस ने अधिक शराब पीने के कारण पानी में डूबकर मौत होने की आशंका जताई थी। वहीं ठेकेदार के भाई ने गांव की ही युवती सोनम उर्फ सोनू समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार करने की पुष्टि हुई थी। कोतवाल फरमूद अली ने बताया की शनिवार देर रात आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कर लिया। पूछताछ में आरोपी युवती ने स्वीकार कर लिया कि उसने रुपये के विवाद में ठेकेदार की हत्या की है।
विज्ञापन
हनी ट्रैप में हत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि युवती वारदात के संबंध में केवल रुपयों को लेकर हत्या की जानकारी दे रही थी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि यह मामला हनी ट्रैप से जुड़ा हो सकता है। क्योंकि मामले में एक वीडियो युवती के पास होने व ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रही है। अंदेशा है कि वीडियो के जरिये ठेकेदार से रुपये ऐंठने की कोशिश की गई हो और न देने पर ठेकेदार की हत्या की गई हो लेकिन पुलिस हनी ट्रैप से इंकार कर रही है।
पड़ताल में सामने आया है कि युवती और ठेकेदार के लंबे समय से संबंध थे। ठेकेदार युवती से मिलने ही खेत पर गया था। यहां युवती ने खर्च के रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर युवती ने ठेकेदार की हत्या कर दी। जांच में अब तक हनीट्रैप की बात सामने नहीं आई है। - पीयूष कुमार सिंह, सीओ सेकेंड ग्रेटर नोएडा।
पड़ताल में सामने आया है कि युवती और ठेकेदार के लंबे समय से संबंध थे। ठेकेदार युवती से मिलने ही खेत पर गया था। यहां युवती ने खर्च के रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर युवती ने ठेकेदार की हत्या कर दी। जांच में अब तक हनीट्रैप की बात सामने नहीं आई है। - पीयूष कुमार सिंह, सीओ सेकेंड ग्रेटर नोएडा।