फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blackmaier of over 100 women arrested in delhi

100 से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, दोस्त ने सिखाई थी हैकिंग

Thu, 31 Dec 2020 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
Blackmaier of over 100 women arrested in delhi
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

दक्षिण जिले की साइबर सेल ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर महिलाओं के एकाउंट को हैक कर उन्हे ब्लैकमेल व उनसे उगाही करता था। आरोपी महिलाओं की सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो लेकर उन्हें अशर्ील बना लेता था फिर पीड़िता से संपर्क कर उसे ब्लैकमेल करता था। ये महिलाओं से उनकी अश्लील फोटो व पैसे मांगता था। आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ इस तरह की वारदात कर चुका है। मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी आरोपी सुमित झा ने इस बार इंडस बैंक की मैनेजर महिला को अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़ित मैनेजर महिला ने मालवीय नगर थाने में 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसका इंटाग्राम पर उसका एकाउंट है। किसी ने उसके एकाउंट को हैककर उसके फोटो ले लिए हैं। वह उन फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है। आरोपी साथ सोशल मीडिया में उनके संपर्क की महिलाओं के नंबर भी मांग रहा है। मामला दर्जकर साइबर सेल प्रभारी अजीत कुमार की देखेरख में एसआई अनिल राठौर व एएसआई सुरेन्द्र की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले तो इंटाग्राम से अनुरोध कर महिला का फर्जी एकाउंट बंद करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच में ये पता लगा कि आरोपी ने कॉल करने के लिए ऐसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है जिससे वह ट्रेक न हो सके। मगर एसआई अनिल राठौड़ की टीम ने आरोपी सुमित झा(26) को उसी के प्लेटफार्म से नोएडा से दबोच लिया। आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उसके मोबाइल से काफी संख्या में महिलाओं की अश्लील फोटो मिली हैं। पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ऐसे करता था ब्लैकमेल-
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सोशल मीडिया पर हाईप्रोफाइल महिलाओं की सोशल मीडिया एकाउंट को हैक कर लेता था। उनसे फोटो उठाकर उन्हें अशर्ील बना लेता था। इसके बाद पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल कर या फिर एप के जरिए फोन कर कहता था कि उसकी अश्लील साइट पर फोटो हैं। अगर डिलीट करवानी है तो उसे पैसे देने होंगे। साथ में पीड़िता से उसकी और अश्लील फोटो मांगता था। ये पीड़िता से बात करने के लिए इंटाग्राम आदि पर नया एकाउंट बनाता था। महिला से पैसे ही भी ये फर्जी आईडी से सिम लेकर और उस पर पेटीएम लोडकर उस पर पैसे मंगाता था। 


दोस्त से सीखा था हैक करना-
ओपन यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुका आरोपी सुमित झा फिलहाल बंगघेल, सेक्टर-82, नोएडा में रह रहा था। वर्ष 2018 में इसने सोशल मीडिया पर एकाउंट का हैक करना अपने एक दोस्त से सीखा था। वर्ष 2018 में सुरजपुर, नोएडा व छत्तीसगढ़ पुलिस इसे गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed