फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   black flags shown Amit Shah

कांग्रेसियों ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे

Sat, 21 Mar 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 21 Mar 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
black flags shown Amit Shah

नोएडा के कासना दनकौर मार्ग पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नरेंद्र भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाकर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बुलंदशहर जाते हुए अमित शाह का काफिला जैसे ही कासना गांव में पहुंचा तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने को लेकर एक ज्ञापन देने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा के कई स्थानीय नेताओं द्वारा विरोध करने पर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर काफिले को आगे भेजा।

इस दौरान उमेश बैसोया, विनोद शर्मा, नगेंद्र भाटी, राहुल बैसोया, सरदाराम, उस्मान, बालेश्वर नागर, विपिन चौधरी, मुस्तकीम, करनपाल ठाकुर मौजूद रहे। वहीं, डीएनडी और परी चौक पर भाजपाइयों ने अमित शाह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, ओम माथुर, विधायक विमला बाथम, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, डिंपल आनंद, राकेश शर्मा, संजय बाली और  सुनील बंसल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed