फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJYM Vice President beaten filed case against Policemen in ghaziabad

गाजियाबाद: सिपाही ने भाजयुमो कार्यकर्ता को पीटा, हंगामा

Fri, 21 Dec 2018 05:28 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Dec 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
BJYM Vice President beaten filed case against Policemen in ghaziabad
भाजयूमो (file)

रोडरेज का समझौता कराने संजय नगर सेक्टर-23 पुलिस चौकी पहुंचे भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के उपाध्यक्ष और पीआरवी के सिपाही में जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि सिपाही ने भाजयुमो उपाध्यक्ष को डंडों व लात-घूसों से पीटा। सिपाही ने उसका मोबाइल और घड़ी भी तोड़ दी। इसकी सूचना पर भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी समर्थकों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने संजय नगर पुलिस चौकी का घेराव किया। हंगामा बढ़ते देख दो थानों की पुलिस और सीओ सेकेंड मौके पर पहुंचे और मामले को किसी तरह शांत कराया। भाजयुमो के उपाध्यक्ष ने सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सिपाही ने भाजयुमो उपाध्यक्ष पर अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जागृति विहार, संजयनगर निवासी मोनू त्यागी भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष हैं। मोनू त्यागी का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम शाहपुर मोरटा और संजय नगर निवासी दो युवकों में वाहन टकराने को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष की ओर से डायल-100 पर सूचना दी गई तो पीआरवी दोनों पक्षों को संजय नगर पुलिस चौकी पर ले गई। सूचना पर वह भी संजय नगर चौकी पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने फोन पर डंडा मारा।

इस बीच वह अपने संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान पीआरवी पर तैनात एक सिपाही जितेंद्र बालियान ने उन पर वीडियो रिकार्डिंग करने का आरोप लगाकर अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने फोन पर डंडा मारा। यह डंडा उसके हाथ पर लगा। इसके बाद सिपाही ने कई डंडे मारे, सिर पकड़कर दीवार में दे मारा।

इसमें मोनू की घड़ी व आईफोन टूट गया। सूचना पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा, अन्य पदाधिकारी व उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने संजय नगर पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा कर दिया। सूचना पर कविनगर व सिहानी गेट थाने की पुलिस और सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया।

मोनू त्यागी की ओर से सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिपाही जितेंद्र की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed