{"_id":"597055de4f1c1b2c2e8b48ca","slug":"bjym-members-blacken-name-plate-outside-naresh-agrawal-residence-against-his-remarks-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP के युवा मोर्चा ने पोती नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP के युवा मोर्चा ने पोती नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो के सदस्यों ने नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर पोती कालिख
- फोटो : ani
राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित बयान के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने उनके घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा ने उनके बयान की घोर निंदा की थी। और यूपी में कई जगह नरेश अग्रवाल के पुतले जलाए गए थे।
भाजपा का कहना है कि सपा हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की पक्षधर रही है, निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने से लेकर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, आजम खां, नरेश अग्रवाल जैसे सरीखे नेताओं ने दर्जनों बार धर्म के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
जिसका जवाब पिछले चुनाव में जनता ने दे दिया हैं। इसके साथ ही भाजपा का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा नेता अपना जनाधार समाप्त होते देख बौखलाहट में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की नियत से अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन