फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp working against farmers: jairam ramesh

'भाजपा ने किसानों के हक मारने का काम किया'

Tue, 06 Jan 2015 08:46 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
bjp working against farmers: jairam ramesh

पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि भाजपा ने भूमि अधिग्रहण कानून को फिर से अंग्रेजी हुकूमत में पहुंचा दिया है। अंग्रेजों के शासन में 1894 में बनाए गए कानून को बदलने के लिए किसानों ने अपने अस्तित्व और रोजी रोटी के लिए खून बहाया, लेकिन मोदी सरकार ने उनके इस बलिदान को नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन


यूपीए सरकार के समय बनाए गए भूमि अधिग्रहण कानून पर भाजपा ने अलोकतंत्रीय तरीके से अध्यादेश लाकर देश के किसानों का हक मारने का काम किया है। उन्होंने यह बात ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में आयोजित किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह और पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में आयोजित पंचायत में जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की आत्मा को मारते हुए इस देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के दबाव में यह फैसला किया है। इसे किसी भी कीमत पर पास नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने किसानों की गर्दन बिल्डरों के हाथ में दे दी

bjp working against farmers: jairam ramesh

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नए कानून के माध्यम से किसानों के हाथ में ऐसा हथियार दिया था, जिससे कोई सरकार या सिस्टम उनसे जबरदस्ती न कर पाए, लेकिन भाजपा सरकार में अध्यादेश ने इसे वापस किसान के विरोध में ला दिया है।

देश की जनता को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने किसानों के बीच रहकर उनकी आवाज को संसद में पहुंचाने का भरोसा दिया। वहीं धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस अध्यादेश से मोदी सरकार ने किसानों की गर्दन बिल्डरों के हाथ में दे दी है।

किसानों के भविष्य, उनका अस्तित्व और रोजी-रोटी चंद पूंजीपतियों के हाथ में गिरवी रख दी गई है, जिसके खिलाफ आंदोलन होगा। अध्यादेश वापस न होने पर संसद का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed