फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP workers took out candle light march against alleged rape of a 12-year-old girl

मासूम के मदरसे में मिलने के बाद भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला तो केजरीवाल बोले- गिरफ्तारी करिए

Thu, 26 Apr 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out candle light march against alleged rape of a 12-year-old girl
कैंडल मार्च निकालते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के गाजीपुर से अगवा मासूम के मदरसे में मिलने के मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता भी सड़कों पर उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक मदरसे में दिल्ली की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ भाजपाइयों ने विभिन्न संगठनों के साथ राजपथ पर कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


इस पर तंज कसते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से सवाल किया कि कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं, गिरफ्तारी क्यों नहीं करते? केजरीवाल के ये बोलने आशय था कि पुलिस तो आपकी ही है फिर आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं करते?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा नेताओं ने पीड़िता व उनके परिजनों से मुलाकात की। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल आदि नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों के साथ राजपथ पर कैंडल मार्च किया।

इस दौरान उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इससे पहले मनोज तिवारी, सांसद महेश गिरी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर बिपिन बिहारी सिंह आदि ने पीड़िता लड़की और उसके माता पिता एवं अन्य परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने दावा किया कि मौलवी ने लड़के को पीड़ित लड़की को मदरसे के अंदर ले जाने की अनुमति दी, उसे अपराध की पूरी जानकारी थी। इस मौके पर मनोज तिवारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा आरोपी को नए पोक्सो एक्ट के अधीन कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में मदद करेगी।

BJP workers took out candle light march against alleged rape of a 12-year-old girl
कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में समुचित जांच के लिए आग्रह करेंगे क्योंकि अपराध का स्थान मदरसा उत्तर प्रदेश की सीमा में आता है। उधर, सांसद महेश गिरी ने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पत्र लिखा है। 

पुलिस कार्रवाई से नाराज हिंदू संगठनों ने बुधवार को एनएच-24 पर जाम लगा दिया। दोपहर तक लगे जाम के कारण जाम लंबा होता गया। सड़क पर हो रहे प्रदर्शन में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हो गए।

हिंदू संगठन मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए तुरंत मौलवी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे के बाद ही पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मदरसे में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने गाजीपुर थाने का घेराव किया था।

कार्रवाई नहीं होने पर संगठनों ने बुधवार को एनएच-24 पर जाम लगाने की धमकी दी थी। योजना के तहत सुबह 10 बजते ही हिंदू संगठन एनएच-24, गाजीपुर के पास पहुंच गए। प्रदर्शन करने आए लोग सड़क पर लेट नारेबाजी करने लगे।

दोपहर 2 बजे तक ऐसी स्थिति बनी रही। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के आने के बाद अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि को समझाते दिखेे। दोपहर के समय कुछ महिलाओं ने गाजीपुर थाने से मुर्गा मंडी तक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed