फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp worker slapped by up police

भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने मारा थप्पड़, हंगामा

Fri, 01 Jan 2016 09:13 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
bjp worker slapped by up police

बुधवार को नोएडा रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। नोकझोंक के दौरान एक दरोगा ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन


इससे खफा भाजपाई 20 मिनट तक वसुंधरा चौकी पर हंगामा करते रहे। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। दरोगा ने थप्पड़ मारने और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे साहिबाबाद से 40-50 कार्यकर्ता सेक्टर-62 स्थित प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए बस से नोएडा जा रहे थे। वसुंधरा चौकी के सामने पुलिस ने रास्ता बंद होने की बात कहकर बस रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पर टिप्पणी पर भड़के

bjp worker slapped by up police

आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा कि मोदी को बुलाओगे तो ऐसे ही चक्कर काटते रहोगे। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान एक दरोगा ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चौकी पर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

इसके बाद वे रैली के लिए रवाना हो गए। उधर, एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी और दरोगा द्वारा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की बात गलत है। बस को ट्रैफिक पुलिस ने रोका था। इस पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे तो उन्हें समझा कर शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed