फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP wins in Paharganj and in Narela zone

दिल्ली नगर निगमः पहाड़गंज में आप और नरेला जोन में भाजपा ने मारी बाजी

Sat, 27 Jun 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2020 05:48 AM IST
सार

  • दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
BJP wins in Paharganj and in Narela zone
विजेता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में शुक्रवार को जोन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सदर पहाड़गंज जोन में आप और नरेला जोन में भाजपा ने बाजी मारी। वहीं, दक्षिणी निगम के चार जोन के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए।

विज्ञापन


उत्तरी निगम के छह जोन के लिए चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले सदर पहाड़गंज जोन के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रेरणा सिंह ने चुनाव से पहले अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद निर्विरोध रूप से मो. सादिक को जोन अध्यक्ष चुन लिया गया। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार और स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए विक्की गुप्ता चुने गए। सिविल लाइंस जोन में अध्यक्ष पद  के लिए कांग्रेस की ओर से गुड्डी देवी द्वारा नामांकन वापस लेने के कारण भाजपा के राजा  इकबाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर से अमरलता सांगवान  द्वारा  नामांकन वापस लेने से भाजपा की कल्पना झा उपाध्यक्ष  निर्वाचित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केशवपुरम जोन में अध्यक्ष पद पर जोगीराम जैन व उपाध्यक्ष पद पर  मंजू  खंडेलवाल निर्वाचित हुई। करोलबाग जोन में अध्यक्ष पद पर तेजराम फौर व उपाध्यक्ष पद पर बबीता भारीजा निर्वाचित हुई। रोहिणी जोन में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के आलोक शर्मा व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सरोज बाला जैन निर्वाचित हुए। स्थायी समिति सदस्य के लिए विनोद महेंद्रू जीते। 

नरेला : जयेंद्र अध्यक्ष और सविता उपाध्यक्ष
नरेला जोन में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से जयेंद्र डबास व आप की ओर से पूनम ने नामांकन भरा था। ंजयेंद्र को 11 व पूनम को 10 मत  मिले। वहीं, भाजपा की ही सावित्री खत्री उपाध्यक्ष चुनी गईं। भाजपा के ही विजेेंद्र यादव स्थायी समिति के सदस्य बने।


नजफगढ़ जोन : सुमन डागर बनीं अध्यक्ष 
 नजफगढ़ जोन में अध्यक्ष पद के लिए सुमन डागर व उपाध्यक्ष पद के लिए सुषमा, दक्षिणी जोन में अध्यक्ष पद पर नंदिनी शर्मा व उपाध्यक्ष पद के लिए माया सिंह, मध्य जोन के लिए अध्यक्ष पद पर पूनम भाटी व उपाध्यक्ष पद पर विनोद और पश्चिमी जोन के लिए अध्यक्ष पद पर कर्नल बीके ओबराय व उपाध्यक्ष पद पर रीता ओबराय, स्थायी समिति सदस्य के लिए रेखा चौहान व महेश निर्वाचित घोषित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed