फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will form SIT to investigate corruption cases in the first cabinet meeting

Delhi: दिल्ली की सत्ता में आते ही भाजपा की बड़ी घोषणा, भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए एसआईटी का होगा गठन

Sun, 09 Feb 2025 03:57 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Feb 2025 03:57 PM IST
सार

 नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाने की घोषणा की। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता रखती है।
 

विज्ञापन
BJP will form SIT to investigate corruption cases in the first cabinet meeting
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में 26 साल से अधिक अंतराल के बाद भाजपा सत्ता में आई है। भाजपा ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाने की घोषणा की। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता रखती है और घोटालों में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

विज्ञापन


सचदेवा ने पीटीआई वीडियो को बताया, 'जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा और हमने भी किया। सीएजी रिपोर्ट पहली कैबिनेट बैठक के दौरान पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाएंगे।' 70 सदस्यीय सदन में 48 सीटों के साथ दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर टिप्पणी करते हुए सचदेवा ने पार्टी को सफलता के लिए मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को श्रेय दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के मतदाताओं ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास के लिए भाजपा का समर्थन किया। लगातार तीसरी बार कांग्रेस की हार पर सचदेवा ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पार्टी होने के बावजूद इसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है और इसे 'कड़ी मेहनत' करनी चाहिए। दिल्ली के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाती है और ऐसे निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed