{"_id":"5dab652d8ebc3e017d364d0e","slug":"bjp-will-expose-aam-aadmi-party-by-jansamvad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंवाद कर आप सरकार की पोल खोलेगी भाजपा, तिवारी बोले आप के झूठ को करेंगे उजागर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंवाद कर आप सरकार की पोल खोलेगी भाजपा, तिवारी बोले आप के झूठ को करेंगे उजागर
Sun, 20 Oct 2019 01:04 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जनता से सीधा संवाद कर आप सरकार की पोल खोलेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता के बीच जाकर सरकार को बेनकाब किया जाएगा। झूठ व धोखे को उजागर किया जाएगा। रविवार से भाजपा मटियाला के कांगन हेड़ी गांव से सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि मैं खुद जनता से सीधा संवाद करूंगा। दिल्ली की जनता को केजरीवाल के झूठ और फरेब की कहानी से रूबरू कराएंगे। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के क्या फायदे है। तिवारी ने कहा कि 5 वर्ष पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन मुद्दों के साथ जनता के बीच गए थे, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भूल गए।
महिला सुरक्षा, 500 नए स्कूल, पारदर्शी शासन व्यवस्था, भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय सरकार महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और शिक्षा के क्षेत्र में घोर अनियमितताओं का पर्याय बन चुकी है। आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री नहीं निभा पा रहे है। पानी के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा दिल्ली में उत्पन्न हो गया है।