फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will also continue Kejriwal's free electricity-water schemes

दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा भी जारी रखेगी केजरीवाल की मुफ्त बिजली-पानी योजनाएं

Sat, 01 Feb 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will also continue Kejriwal's free electricity-water schemes
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र से दिल्ली के हर तबके को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने पर गरीबों को 2 रुपये किलो आटा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


घोषणा पत्र में बिजली-पानी पर सब्सिडी समेत केजरीवाल सरकार की सभी लोकलुभावन योजनाएं जारी रखने का एलान किया है। अपने संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि केंद्र प्रायोजित योजनाएं दिल्ली में भी लागू की जाएंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी भाजपा के संकल्प पत्र में वादा किया गया है कि उसकी सरकार  12वीं क्लास पास आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए ई-स्कूटी मुफ्त देगी। जबकि 9वीं से 12वीं की छात्राओ को साइकिल दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में पहली लड़की के जन्म होने पर सरकार निश्चित राशि उसके खाते में जमा कराएगी। 21 साल होने पर उसे 2 लाख रुपया मिलेगा। गरीब विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह पर 51 हजार रुपये का विशेष उपहार सरकार देगी।

दिल्ली के विकास के लिए समृद्ध दिल्ली इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना...भाजपा ने वादा किया है कि 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ दिल्ली की उनकी सरकार समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना लागू की जाएगी।

अनधिकृत कॉलोनी के लिए भी पैकेज...अनधिकृत कॉलोनियों के लिए डेवलपमेंट बोर्ड बनेगा। किराये के मकानों में रहने वाले लोगों की समस्या खत्म की जाएगी। व्यापारियों के लिए एक साल में लीज होल्ड को फ्री होल्ड की सुविधा दी जाएगी।

यमुना में चलेगी वाटर टैक्सी, मनेगा यमुना महोत्सव...यमुना को अविरल बनाने के लिए यमुना विकास बोर्ड का गठन होगा। वजीराबाद-सोनिया विहार व जगतपुरी-ट्रोनिका सिटी में वाटर टैक्सी चलेगी। यमुना महोत्सव आयोजित होगा।


दस लाख को रोजगार...भाजपा का वादा है कि 200 नये स्कूल व 10 नये कॉलेज खोले जाएंगे। 10 लाख बेरोजगारों को पांच साल में रोजगार दिया जाएगा। व युवा कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

महिला सुरक्षा के लिए बहुत कुछ

रानी लक्ष्मी बाई महिला सुरक्षा योजना लागू होगी।  सीएमओ में महिला सुरक्षा सेल बनेगा। महिला होमगार् सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, हेल्पलाइन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed