{"_id":"fdc58a8933b714fb82062a693c4a5d55","slug":"bjp-wil-battting-against-the-hundered-days-of-kejriwal-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ अब भाजपा करेगी बैटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ अब भाजपा करेगी बैटिंग
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 May 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों को बौना साबित करने के लिए भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगी। इस तरह से दिल्ली में अपनी खोई जमीन को भी सींचने की रणनीति तैयार की जाएगी।
केंद्र सरकार के कामकाज की बैटिंग करने के लिए भाजपा प्रवक्ताओं की क्लास बृहस्पतिवार को लगेगी। जहां केंद्रीय नेता अमित शाह, अरुण जेटली व नितिन गडकरी प्रवक्ताओं को मूल मंत्र देंगे।
आम आदमी पार्टी जहां 100 दिनों की सरकार की उपलब्धियां 24 मई को गिनाने की तैयारी में है। वहीं, अब दिल्ली भाजपा मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धियों को लेकर 26 मई से बैटिंग शुरू करेगी।

Trending Videos
अमित शाह और अरुण जेटली देंगे मंत्र
इसे लेकर केंद्रीय भाजपा की तरफ से एक कार्यशाला शॉप आयोजित की गई है। जहां प्रवक्ताओं को यह बताया जाएगा कि कैसे सरकार की वाहवाही की जाए और आम जनता में पैठ बनाई जा सके।
विशेषकर प्रवक्ताओं और मीडिया कन्वीनरों को केंद्रीय नेतृत्व मंत्र देगा ताकि वे मीडिया में इस बात को दमदारी के साथ रख सके कि मोदी सरकार की क्या उपलब्धियां हैं। भाजपा प्रवक्ताओं का क्लास केंद्रीय भाजपा कार्यालय में सुबह 10 से शाम छह बजे तक लगेगी।
प्रदेश भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व यह रूपरेखा तय करेंगे कि कैसे केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता के सामने पेश किया जाए और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कामकाज को बौना साबित किया जा सके।