फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP wants to kill Kejriwal says manish sisodia

केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा, उपराज्यपाल व गृह मंत्री को थी हमले जानकारी: सिसोदिया

Wed, 21 Nov 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to kill Kejriwal says manish sisodia
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में हुए हमले के दूसरे दिन बुधवार को उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा, केंद्र सरकार, उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। पूरे वाकये को भाजपा की साजिश करार देते हुए सिसोदिया ने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री व उपराज्यपाल तक को थी। सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है।       

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर के साथ हमला करने वाला आरोपी अनिल कुमार शर्मा भाजपा का कार्यकर्ता है। हमलावर के फेसबुक अकांउट से इसे पता किया जा सकता है। फेसबुक पर वह लगातार अरविंद केजरीवाल को गालियां देता था। जबकि आईकार्ड के हिसाब से वह पूर्व भाजपा विधायक व एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन करण सिंह तंवर का पड़ोसी है।   
विज्ञापन

   
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर हमला भारतीय जनता पार्टी ने प्लांट किया था। भाजपा के उच्च नेतृत्व ने अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची है। हमले के 24 घंटे के बाद भी उपराज्यपाल की तरफ से एक ट्वीट या बयान नहीं आया है, जबकि दिल्ली पुलिस सीधे उन्हीं की अधीन काम करती है। इससे साफ है कि इसकी जानकारी उपराज्यपाल को भी थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मनीष सिसोदिया ने बताया कि मंगलवार का हमला केजरीवाल पर अभी तक का चौथा हमला है, लेकिन दिल्ली पुलिस पहले हमले की ही चार्जशीट दायर नहीं कर सकी है। जबकि कोई आदमी कहता है कि रात को उसे मारा गया, तो चश्मा लगाकर अजय देवगन के स्टाइल में पुलिस वाले पहुंच जाते हैं। विधायकों को चौराहों से ऐसे उठाया जाता है, जैसे वह कोई आतंकी हो, लेकिन सबके सामने मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। सिसोदिया ने सवाल किया कि यह दिल्ली पुलिस है या भाजपा की लठैत विंग? पुलिस ठीक से कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?  
    
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूछताछ के नाम पर पुलिस भाजपा के हमलावर से भैया, बेटा कहकर रिश्तेदारी निभा रही है। इससे साफ-साफ संदेश देने की कोशिश हो रही है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं व मुख्यमंत्री पर हमला करने वालों को पुलिस चाय पिलायेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री को फोन करके शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हैं। सिसोदिया ने सवाल किया जब सब कुछ पुलिस के सामने हुआ तो मुख्यमंत्री शिकायत क्यों दर्ज करायें। क्या कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री पुलिस में शिकायत देगा?     

 
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम भाजपा की टॉप लीडरशिप को पता पहले से पता था। केंद्रीय गृह मंत्री को भी इसकी जानकारी थी। भाजपा वाले केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं। पहले दिल्लीवालों के काम को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर अब मुख्यमंत्री का खत्म करवाना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री पर हमले को दिल्लीवालों पर हमला बताते हुए सिसोदिया ने चेतावनी दी कि भाजपा कुछ भी कर ले, लेकिन दिल्लीवालों के काम नहीं रूकेंगे।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed