फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Vijay Sankalp Bike Rally in Delhi

‘नमो अगेन’ नारे के साथ निकली भाजपा की बाइक रैली, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 03 Mar 2019 03:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
BJP Vijay Sankalp Bike Rally in Delhi
विजय संकल्प रैली - फोटो : जी पॉल
भाजपा ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘नमो अगेन’ नारे के साथ विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के सभी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों ने जगह-जगह से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई रवाना किया। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल खुद बाइक चलाकर नेतृत्व करते कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। रैली दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के 70 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी। वहां सांसदों ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं की बाइक को महाराणा प्रताप का चेतक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चेतक नरेंद्र मोदी सरकार की विकास यात्रा का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम ऐसे भारत का हिस्सा हैं, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यह रैली सत्ता नहीं, बल्कि तिरंगे की शान के लिए, सैनिकों के अभिमान के लिए, गर्वित हिंदुस्तान के लिए और मोदी के सम्मान के लिए है। रैली में भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट किया गया। विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

BJP Vijay Sankalp Bike Rally in Delhi
विजय संकल्प रैली - फोटो : जी पॉल
तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस तरह से वह विधानसभा में बोलते हुए सुने गए, उससे लग रहा था, जैसे हमारी सेना ने बम आतंकियों पर नहीं, बल्कि केजरीवाल पर पटका हो। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि इस जोश को हमें लगातार 2019 के लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बदल रहा है। सुरक्षित हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है। यह उनकी कूटनीति का ही परिणाम है कि पाकिस्तान को 24 घंटे में ही हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा करनी पड़ी।

विजय गोयल ने कहा कि जिस तरह आज पूरा विश्व आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ खड़ा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पुलवामा हमले का बदला भारतीय सेना ने ब्याज सहित लिया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। हमारे प्रधानमंत्री जवानों को गोलियां खाने के लिए नहीं, बल्कि उनका जवाब देने की बात कहते हैं। कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed