Delhi: भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली, केजरीवाल सरकार पर बरसीं बांसुरी, कहा- न मुफ्त बिजली है और न मुफ्त पानी
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय नगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय नगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। वहीं, प्रीत विहार में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'एक दशक से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता भोग रही है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए कोई काम नहीं कर रही है... तीन झुग्गियों पर एक नल है। ये वो आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पाइप से पानी पहुंचाने के वादे करती थी। यह तो साफ पानी भी नहीं दे पा रहे हैं जनता को... न मुफ्त बिजली है और न मुफ्त पानी है। दिल्ली की जनता कब तक केजरीवाल सरकार के झूठे वादों का दंड सहती रहेगी?'
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "एक दशक से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता भोग रही है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए कोई काम नहीं कर रही है... तीन झुग्गियों पर एक नल है। ये वो आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पाइप से पानी पहुंचाने के वादे करती थी। यह तो साफ पानी भी नहीं… https://t.co/lao2XC15sU pic.twitter.com/BCkIh8iTI0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2024
उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रीत विहार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में एक-एक बूंद पीने के पानी के लिए लोगों के कत्ल हुए हैं। दिल्ली की सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती है। पीने का पानी और बिजली नहीं दे सकती है। जब बारिश होती है तो इतना उफान होता है कि पिछले 1 महीने 40-42 लोग जल भराव के कारण मर गए। डूब के मर गए या करंट से मर गए।'