फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP targets AAP and Congress over Delhi Lok Sabha seat sharing

इंडिया गठबंधन पर हां... सीटों पर असहमति: संदीप दीक्षित बोले- व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखें, भाजपा ने कसा तंज

Tue, 09 Jan 2024 02:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 02:36 PM IST
सार

दिल्ली की लोकसभा सीटों पर बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति नहीं बनी है। इसी बीच भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है। 

विज्ञापन
BJP targets AAP and Congress over Delhi Lok Sabha seat sharing
संदीप दीक्षित और शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए दिल्ली की सात सीटों पर बंटवारे के लिए सहमति नहीं बन सकी। जिसके बाद अब आप और कांग्रेस ही नहीं भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां एक तरफ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने टिप्पणी की है तो वहीं  बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी सीट बंटवारे को लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन


सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से आई प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सीट शेयरिंग बैठक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि जब बैठक हुई है तो गठबंधन पर चर्चा हुई होगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं और किस क्षेत्र में यह बातें क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ बैठना चाहिए। हमारे व्यक्तिगत मतभेद हैं। इसे अलग रखने की जरूरत है। जीत के लिए रणनीति बनानी चाहिए और व्यक्तिगत मतभेदों को भी एक तरफ रखना चाहिए। 

विज्ञापन

भाजपा का आप पर करारा तंज
वहीं दूसरी तरफ सीट बंटवारे की बैठक पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें कहा गया कि 1984 के दंगों के लिए राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। क्या अब उन्होंने इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर समझौता कर लिया है। जिन्होंने अन्ना हजारे के नेतृत्व में वादा किया था कि हम कांग्रेस से कभी समझौता नहीं करेंगे। भ्रष्ट पार्टियों के खिलाफ जाएंगे। आज वे भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं। कांग्रेस नेताओं ने संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और के पोस्टर चिपकाए मनीष सिसौदिया दिल्ली में कह रहे हैं कि वे भ्रष्ट हैं। शराब घोटाले से उन्हें कितना पैसा मिला है जिसके कारण वे चुप हैं।

सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में हुई बैठक
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए दिल्ली की सात सीटों ने बंटवारे के लिए सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच सहमति नहीं बन सकी। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटें देने की बात कही, जबकि कांग्रेस ने चार सीटें मांगी। लिहाजा इस मसले पर दोनों दलों के बीच फिर बैठक होगी। इस बैठक में उनके बीच सीटों की संख्या व उनके नाम तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

नहीं बनी दोनों पार्टियों में सहमति
बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक में हुई चर्चा के बारे में अपने वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे और कुछ दिन बाद दोनों दलों के नेता फिर बैठक करेंगे। उस समय सीटों की संख्या व उनके नाम तय करेंगे। बैठक में कांग्रेस की ओर से उसकी गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक व चारों सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ शामिल हुए, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता डा. संदीप पाठक, आतिशी व सौरभ भारद्वाज आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed