फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP spokesperson Gaurav Bhatia targeted Kejriwal government of Delhi In press conference

शराब के बाद जल घोटाले में घिरी आप: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र; सीबीआई जांच की मांग की

Mon, 27 Nov 2023 12:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 12:35 PM IST
सार

दिल्ली सरकार पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में घोटाला किया जा रहा है। ठेके का पैसा बढ़ेगा तो लूट तो मचेगी।

विज्ञापन
BJP spokesperson Gaurav Bhatia targeted Kejriwal government of Delhi In press conference
गौरव भाटिया और सीएम केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान एक और बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में घोटाला किया जा रहा है। ठेके का पैसा बढ़ेगा तो लूट तो मचेगी। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अलावा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई पर्याय है, घोटालों के लिए कोई जाना जाएगा। लूट का कोई एक्सपर्ट, कमीशन खोरी में कोई एक्सपर्ट है तो वह दिल्ली सरकार है। क्राइम मास्टर गोगो अरविंद केजरीवाल जी पूछते हैं मेरी कमीशन क्या है। दिल्ली जल बोर्ड में जो घोटाला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को लेकर घोटाला हुआ है। जिसमें दो काम होने थे एक अपग्रेडेशन और दूसरा अपग्रेडेशन के साथ क्षमता को बढ़ाना। जिसकी लागत 900 करोड़ के आस पास थी। इसके लिए ठेकेदारों को ठेके भी दिए गए। लेकिन किस तरह से एस्टीमेटेड कॉस्ट को गलत लगाया और करीब 1500 करोड़ का बताया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ा एक घोटाला सामने आया है। 10 एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में सिर्फ अपग्रेडेशन का काम होना था और दूसरी कैटेगरी में भी अपग्रेडेशन का काम होना था। इसकी अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रुपये थी, लेकिन 2022 में दिल्ली जल बोर्ड ने ठेके दिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,938 करोड़ रुपये थी। अगर भारत में कोई राजनेता है, जिसे भ्रष्टाचार की कला में महारत हासिल है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed