फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Sikh cell protested against Rahu Gandhi statement on Sikh community in Delhi

Delhi: राहुल गांधी के बयान से भड़का सिख समुदाय, भाजपा सिख प्रकोष्ठ ने आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 04:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Sep 2024 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिख समुदाय को लेकर बयान दिया था। इस पर दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी के खिलाफ उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
BJP Sikh cell protested against Rahu Gandhi statement on Sikh community in Delhi
सिख समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने सिख समुदाय पर दिए गए बयान को लेकर लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने सिख समुदाय पर दिए गए बयान को लेकर लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजपा ने राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान पर गहरी नाराजगी जताई। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिखों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं और सिख समुदाय देश में पूरे मान-सम्मान के साथ रह रहा है और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। करतारपुर कॉरिडोर खोलने के साथ ही केंद्र सरकार ने सिखों के सम्मान को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पार्टी के अनुसार, ऐसे ही राहुल गांधी को विदेश में कोई गलतबयानी करने से बाज आना चाहिए। पार्टी नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि 1984 में एक सोची-समझी साजिश के अंतर्गत सिखों का नरसंहार किया गया था। उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल थे और इन हमलों में 3000 से अधिक सिखों की हत्या की गई थी। इस पर अपनी गलती मानने की बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुरी ने कहा कि नेता विपक्ष होने के कारण वे एक संवैधानिक पद पर हैं। इसके बाद भी राहुल गांधी विदेशों में भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें ऐसे कार्यों से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed