फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP shared pictures of CM residence on social media

ये किसका शीशमहल बा: भाजपा ने सोशल मीडिया पर शेयर की सीएम आवास की तस्वीरें, आप को बताया झूठ बोलने वाली पार्टी

Thu, 04 May 2023 09:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 May 2023 09:13 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री आवास के फोटो को साझा करते हुए कहा कि मित्रों देख लीजिए अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों को।

विज्ञापन
BJP shared pictures of CM residence on social media
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : ट्विटर/@BJP4India

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की तस्वीरों की कुछ क्लीपिंग सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें बंगले को आलीशान दिखाया गया है। क्लीपिंग पर भाजपा नेताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा है कि ये किसका शीशमहल बा?

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री आवास के फोटो को साझा करते हुए कहा कि मित्रों देख लीजिए अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों को। आम आदमी पार्टी कह रही है कि सिर्फ छत रिपेयर करवाई थी। यह तो गजब ही झूठ बोलने वाली पार्टी है।

विज्ञापन

 

भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें फिल्म दीवार के आयकॉनिक डायलॉग- तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास बंगला है गाड़ी है, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के मुखौटा पहने दो व्यक्ति बातचीत करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि केजरीवाल ने कहा था कि बहुत साधारण जिंदगी बिताते हुए और कुछ नहीं लूंगा लेकिन इन्होंने खुद के लिए सेवन स्टार सुविधाएं बनाने का काम किया। 45 करोड़ रुपये उस वक्त खर्च किए जब एक-एक रुपया बचाने की आवश्यकता थी। ये नैतिक मूल्यों का हनन करने वाले हैं। शीश महल का हिसाब किताब भाजपा चाहती है। कानून का उल्लंघन करते है केजरीवाल। लोकतंत्र की दुहाई तो देते है और संविधान का उल्लंघन भी करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed