फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp sc morcha protest in delhi against mamta government bjp leader body found hanging in purulia

WB में भाजपा नेता का पेड़ से लटकता मिला था शव, अब दिल्ली में लग रहे ममता सरकार हाय-हाय के नारे

Fri, 01 Jun 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
bjp sc morcha protest in delhi against mamta government bjp leader body found hanging in purulia
दिल्ली में प्रदर्शन - फोटो : ani
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर गांव के पास स्थित जंगल में भाजपा नेता के शव के पाए जाने के बाद आज दिल्ली में भाजपा का एससी मोर्चा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके में एक दलित बीजेपी नेता का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता पाया गया। इस नेता की शर्ट पर बंगाली में लिखा था तो तुम मारे गए। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उसके पास से एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि भाजपा में शामिल  होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


भाजपा शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि उसके नेता की हत्या की गई है। यही कारण है कि भाजपा आज दिल्ली में इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रदर्शनकारी अपने हात में तख्तियां लिए हुए हैं जिस पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल में दलितों की हत्याएं बंद करो। भाजपा बंगाल सरकार पर यह आरोप लगातार लगाती रही है कि वह दलितों के खिलाफ अत्याचार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed