फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP says Achievement on Haryanas popular dancer Sapna Chaudhary left Congress

सपना को कांग्रेस से दूर करने को उपलब्धि मान रहे हैं भाजपा नेता

Mon, 25 Mar 2019 08:50 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
BJP says Achievement on Haryanas popular dancer Sapna Chaudhary left Congress
एक्ट्रेस सपना चौधरी
हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन में ही बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन अब उसके समर्थक असमंजस की स्थिति में हैं। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें व कांग्रेस को आडे़ हाथ लिया था। अब सपना के भाजपा में आने की खबरों के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। हालांकि भाजपा नेता सपना को कांग्रेस से दूर करने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सपना से मुलाकात की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि सपना एक अच्छी कलाकार हैं और कलाकार होने के नाते ही वे सपना से मिले हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि वे जल्द ही एक अच्छी खबर देने वाले हैं। उनका इशारा संभवत: सपना को भाजपा में शामिल कराने को लेकर था। दूसरी तरफ, सपना ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के मसले पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मनोज तिवारी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी तारीफ कर दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों से प्रदेश भाजपा के नेता परेशान हैं। उनका कहना है कि सपना एक कलाकार हैं और उनके खिलाफ टिप्पणियां करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन पर तिवारी ने कसा तंज
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन बिना किसी नीति के सत्ता के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस को पता है कि गठबंधन हुआ तो वह खत्म हो जाएगी और यदि न हुआ तो आप खत्म हो जाएगी। अब दोनों पार्टियों को तय करना है कि किसे खत्म होना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed