AAP Government: BJP बोली- केजरीवाल सरकार की इन विफलताओं के लिए याद किये जायेंगे ये तीन साल
AAP Government: दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि इस बार अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण करने के चंद दिनों के अंदर ही दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों में हिंसा भड़क उठी जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से 53 लोगों की मौत हो गई...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान कार्यकाल के तीन साल पूरे करने पर भाजपा ने उन्हें असफल मुख्यमंत्री करार दिया। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के पहले तीन साल उनकी तीन बड़ी असफलताओं के लिए याद किये जाएंगे। इस दौरान राजधानी ने दुर्भाग्यपूर्ण दिल्ली दंगों का दंश झेला, तो सरकार पर शराब घोटाले में करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने के आरोप लगे। भाजपा ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया।
दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि इस बार अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण करने के चंद दिनों के अंदर ही दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों में हिंसा भड़क उठी जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से 53 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस हिंसा को उकसाने और स्वयं हिंसा करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन का नाम सामने आया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि आम आदमी पार्टी सांप्रदायिक एजेंडे के अनुसार कार्य करती है।
भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। वे अब भी जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए ही उनके कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए, जिन्होंने यह साफ कर दिया कि सरकार आपराधिक घटनाओं में लिप्त अपराधियों तक से सांठगांठ बनाये हुए हैं और वह उन्हें विशेष लाभ पहुंचाने के बदले में मोटा धन कमाती है।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि यह पहला मामला है कि जब देश की एक चुनी हुई सरकार आपराधिक सांठगांठ कर शराब व्यवसायियों से पैसे कमाती है। उन्होंने कहा कि जनहित के नाम पर सत्ता में आकर अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करने का इससे खराब उदाहरण कोई दूसरा नहीं हो सकता।