फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's protest against Delhi government regarding Delhi liquor policy issue

Delhi Liquor Scam: दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, जमकर कर रहे नारेबाजी

Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया। प्रदर्शन को उग्र होता देख सचदेवा समेत करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें आईपी स्टेट थाने ले जाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
BJP's protest against Delhi government regarding Delhi liquor policy issue
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरने की नीति तैयार की है। आप विधायकों व मंत्रियों पर लग रहे लगातार कथित आरोप को लेकर भाजपा आप पर हमलावर है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया। प्रदर्शन को उग्र होता देख सचदेवा समेत करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें आईपी स्टेट थाने ले जाकर छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार झूठ, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद एवं आडंबर की सरकार है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, अमानतुल्लाह खान के भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान है। भाई-भतीजावाद तो केजरीवाल सरकार के हर विभाग में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में लागू होने वाली नई शराब नीति दुनिया की सबसे भ्रष्ट नीति है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इसे अपने फायदे के लिए दिल्ली में लागू किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर, सुनील यादव, नीरज तिवारी, डॉ. अनिल गुप्ता समेत कई नेता शरीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed