फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's demonstration outside CM residence on Swati Maliwal issue

Delhi: 'अपने आवास पर महिला सांसद की सुरक्षा नहीं कर पाए तो दिल्ली की महिलाओं की कैसे होगी', CM को BJP ने घेरा

Wed, 15 May 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 May 2024 03:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
BJP's demonstration outside CM residence on Swati Maliwal issue
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई अभद्रता के मामले में भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। इस मामले को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को मौन साधे 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हीं के आधिकारिक आवास पर जब वे मौजूद थे तभी उनके OSD ने स्वाति मालीवाल के साथ बद्तमीजी की, जो आप की ही राज्यसभा सांसद हैं। मैं हैरान हूं कि अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं। कल संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना सत्य है, अभी तक आप ने सिर्फ इस घटना की निंदा की, अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अरविंद केजरीवाल अगर अपने ही आवास पर अपनी ही पार्टी की महिला सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं सकते तो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा क्या सुनिश्चित करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।" वहीं, भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा, 'स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं, राज्यसभा सांसद हैं और उनके खिलाफ जब कोई अत्याचार होता है तो स्वाभाविक रूप से हम चाहेंगे कि FIR दर्ज हो। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। आम आदमी पार्टी जो महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें करती है उनके खुद के दल में उनकी राज्यसभा सांसद सुरक्षित नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed