फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP releases list of star campaigners for Delhi

Election 2024: PM मोदी समेत 40 दिग्गज दिल्ली में जीत के लिए लगाएंगे जोर, सूची में गौतम गंभीर और लवली का भी नाम

Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें अपने-अपने क्षेत्र के 40 धुरंधर शामिल हैं। खास बात यह भी है कि दिल्ली लोकसभा चुनाव में जितने सांसदों का टिकट काटा गया है उन्हें भी स्टार प्रचारक की टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
BJP releases list of star campaigners for Delhi
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के कई दिग्गज उतरेंगे। सियासी संग्राम में बतौर स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो होंगे ही, साथ ही केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, सांसद प्रत्याशी और राष्ट्रीय पदाधिकारी उतरेंगे। इसमें कई फायर ब्रांड नेता और बॉलीवुड में अपनी धमक रखने वाले नेता शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि बड़ी रैली के साथ ही छोटी-छोटी जनसभा पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें अपने-अपने क्षेत्र के 40 धुरंधर शामिल हैं। खास बात यह भी है कि दिल्ली लोकसभा चुनाव में जितने सांसदों का टिकट काटा गया है उन्हें भी स्टार प्रचारक की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल अरविंदर सिंह लवली को शामिल किया गया है। सोशल इंजीनियरिंग का प्रयोग करते हुए सभी वर्ग, जाति के साथ ही दिल्ली में रह रहे प्रवासियों को साधने के लिए उस प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री को भी तरजीह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों का कहना है दिल्ली में 25 मई को चुनाव है। लिहाजा ज्यादातर राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुका रहेगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन रैली दिल्ली में कर सकते है। इनके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल को शामिल किया है।  

विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा इन्हें अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप सकती है। इनके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को वैसे क्षेत्र में उतारा जाएगा, जहां हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंंड के प्रवासी रहते है। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी भी चुनाव प्रचार करते दिखेंगे। इसी डॉ. अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनखड़, डॉ. अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, के अन्नामलाई, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली भी स्टार प्रचारक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed