फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bjp Targets Aap in Delhi With Posters Manish Sisodia, Satendra Jain Are Just a Glimpse Kejriwal Still Remains

Delhi: BJP के पोस्टर में AAP पर निशाना- 'सिसोदिया, सतेंद्र जैन तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है'

Fri, 10 Mar 2023 08:12 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Mar 2023 08:12 AM IST
सार

भाजपा ने एक बार फिर पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल को घेरा है। भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है। 

विज्ञापन
Bjp Targets Aap in Delhi With Posters Manish Sisodia, Satendra Jain Are Just a Glimpse Kejriwal Still Remains
भाजपा द्वारा जारी किया गया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली शराब घोटला मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब भाजपा ने पोस्टर जारी कर आप पार्टी को घेरा है। पोस्टर में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को घोटाले बाजों के रूप में दिखाया गया है भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर, गुरुवार को ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की। वहीं, गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के बाद अब ईडी ने सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी की टीम तिहाड़ जेल में औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी के लिए दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें शनिवार (चार मार्च) को अदालत में पेश किया गया था, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय एजेंसी को दो और दिनों के लिए अपनी रिमांड पर भेजा था। छह मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उनकी जमानत याचिका पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होनी है।

केजरीवाल बोले- जनता देख रही है
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है 'मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नये फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed