फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP protests against increasing pollution in Delhi attacks on state government

दिल्ली में प्रदूषण पर घमासान: भाजपा ने 'आप' को घेरा, स्मॉग टावर पहुंचे पूनावाला, मनोज तिवारी ने कही ये बात

Fri, 18 Oct 2024 11:18 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

भाजपा ने कहा कि दिवाली पर पटाखों पर तो बैन लगा दिया, लेकिन जिस स्मॉग टावर पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए, उस पर ताला लगा दिया गया है। आप ने प्रदूषण कम करने के नाम पर  लोगों को धोखा दिया है।

विज्ञापन
BJP protests against increasing pollution in Delhi attacks on state government
बढ़ते प्रदूषण पर आप और भाजपा में तकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी के शुरुआत के साथ ही प्रदूषण दस्तक देने लगता है। इस बार भी प्रदूषण की मार दिल्लीवासियों पर पड़नी शुरू हो गई। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता शहजाद पूनावाला वायु प्रदूषण के विरोध में चेहरे पर रेस्पिरेटर (मास्क) पहनकर स्मॉग टॉवर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के कारण आज दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। उन्होंने बड़े-बड़े वादे किये थे कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनायेंगे, लेकिन आज यमुना की स्थिति देखो, राजधानी भी गैस चैंबर बन गई है। उधर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि विशेष कार्य योजना बनाने के लिए आज 1 बजे बैठक होगी। बैठक में कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिवाली पर पटाखों पर तो बैन लगा दिया, लेकिन जिस स्मॉग टावर पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए, उस पर ताला लगा दिया गया है। आप ने प्रदूषण कम करने के नाम पर लोगों को धोखा दिया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर बनाने का काम किया जा रहा है, इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद मनोज तिवारी ने प्रदूषण के मुद्दे पर आप पर हमला बोला
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज आप सरकार का प्रदूषण कम करने का कोई इरादा नहीं है। राजधानी में प्रदूषण फिर से खतरनाक श्रेणी में पहुंचता जा रहा है। यमुना और हवा प्रदूषित हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह तो बस शुरुआत है। सांसद ने कहा कि 4-5 महीने बाद चुनाव हैं, जनता से मेरी विनती है कि भाजपा को फिर से दिल्ली में मौका दें। जब कोई समस्या आती है तो आप सरकार जागती है।

विज्ञापन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली में जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहे हैं उसका असर अब प्रदूषण पर दिखने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हवा की गति कम हो रही है। तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में कुछ जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है इसको देखते हुए विशेष कार्य योजना बनाने के लिए आज लोकल अधिकारियों की बैठक 1 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। जिससे विपरीत मौसम में भी हम हॉटस्पॉट की बेहतर निगरानी कर सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed