फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP presented election blueprint in Dhanyawad Rally in Delhi

Delhi: भाजपा ने पेश किया चुनाव का खाका, सत्ता में आई तो बिजली-पानी सब्सिडी का लाभ मध्य वर्ग को भी

Mon, 07 Oct 2024 04:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Oct 2024 04:59 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री और अमित शाह को अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के पक्ष में आवाज उठाने की सराहना की गई। इस मौके पर नेताओं ने एक चुनावी रोडमैप पेश कर सुनिश्चित किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो जनहित की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

विज्ञापन
BJP presented election blueprint in Dhanyawad Rally in Delhi
दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद मोदी रैली को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा ने एलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में बिजली-पानी सब्सिडी के लाभ मध्य वर्ग तक भी पहुंचेगा।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुकुंदपुर में धन्यवाद मोदी जी रैली में आश्वासन दिया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनी तो प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने के साथ ही सभी अस्थायी कर्मियों की नौकरी फाइल को पूरा करने के आदेश जारी करेंगे। होमगार्ड, बस मार्शल से गेस्ट  टीचर की नौकरी की फाइलों को पूरा करने के आदेश जारी करेंगे। साथ ही एक साल में यमुना नदी प्रदूषण मुक्त होगी।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश भाजपा ने एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री और अमित शाह को अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के पक्ष में आवाज उठाने की सराहना की गई। इस मौके पर नेताओं ने एक चुनावी रोडमैप पेश कर सुनिश्चित किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो जनहित की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। कोई झुग्गी बिना समाधान नही टूटेगी, यमुना निर्मल होगी। सचदेवा ने कहा कि म्यूटेशन का विषय एक दिन का विषय नहीं था क्योंकि इसके लिए दिल्ली देहात गांव के किसान लगातार लड़ाई लड़ रहे थे अपना हक मांग रहे थे। दिल्ली सरकार उसे नजरअंदाज कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ किया विश्वासघात : चंदोलिया
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली के गांवों के साथ दिल्ली सरकार ने विश्वास घात किया है। बंद पड़ी म्यूटेशन को शुरू करने की पहल भाजपा सांसदों ने की। उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री ने इस समस्या का समाधान किया है। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज बैक फुट पर आ गई है। अरविंद केजरीवाल की पोल खोलने के लिए भाजपा का सशक्त ढांचा पूरी ताकत के साथ मौजूद है।  

म्यूटेशन के लिए कैंप लगाएगी भाजपा-बांसुरी स्वराज
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली वालों के लिए जिंदगी और आसान हो गई। 2010 से जो जमीन का म्यूटेशन बंद था उसे शुरू किया गया है, अब कैंप लगाने शुरू किया जाएगा। पैतृक जमीन की म्यूटेशन अब आसानी मिल जाएगी। 3.30 लाख लोगों की जिंदगी में दिवाली से पहले रोशनी की भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत जरूर लगा रहे लेकिन जनता की अदालत में दिल्ली की जनता ने उनके खिलाफ फैसला दे दिया है। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार का जलवा सभी ने देखा है।

झूठ बोलना आप सरकार की उपलब्धि : अलका गुर्जर
राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली सरकार लूट, झूठ और फूट की एक कहानी है। अपने वोट बैंक को मजबूत करना और झूठ फैलाना आप सरकार के 10 साल के शासनकाल की एकमात्र उपलब्धि है। जेल से भ्रष्टाचार के आरोप में बाहर निकालने के बाद केजरीवाल जगह-जगह जाकर जनता के अदालत लग रहे हैं। 
 
जनता की अदालत से जनता ही गायब : मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने कहा केजरीवाल की जनता की अदालत से आए वीडियो और फोटो गवाह है कि उनकी अदालत से जनता गायब है। दिल्ली में लाखों घर ऐसे है जिन्हें 15 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से आज भी बिजली बिल वसूला जा रहा था। बिजली के एक मीटर पर 200 कनेक्शन लगा हुआ है। अब सभी के घर में बिना एनओसी बिजली का मीटर लगेगा। बस मार्शलों की समस्या का समाधान सरकार करना ही नहीं चाह रही है। उनके साथ छलावा किया जा रहा है।

भाजपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पूर्वांचल मोर्चा भाजपा से जुड़ने के लिए कैंपेन चला रहा है। वहीं, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने नवरात्र के अवसर पर के 203 झुग्गी क्लस्टरों में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीपी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए अभियान चलाया। इस मौके पर मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एस राहुल, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed