फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP National Vice President Baijayant Panda held a meeting with Western Uttar Pradesh BJP officials

UP: बैजयंत पांडा पहुंचे गाजियाबाद, बोले- हर बूथ पर पहले के मुकाबले 370 वोट अधिक हासिल करने का रखें लक्ष्य

Fri, 23 Feb 2024 02:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वसुंधरा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, वसुंधरा (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

बैजयंत पांडा ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे उसे कमल समझ कर सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जी जान से मेहनत करें। इस दौरान बैजयंत पांडा ने कहा हमें 80 के लक्ष्य के साथ साथ नया रिकॉर्ड भी बनाना है, वही हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
BJP National Vice President Baijayant Panda held a meeting with Western Uttar Pradesh BJP officials
बैजयंत पांडा

विस्तार

गाजियाबाद के वसुंधरा में सेक्टर 16 स्थित एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 370 पार सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी सरकार द्वारा धारा 370 के एवज में यादगार ऐतिहासिक निर्णय को यादगार बनाने के लिए भाजपा द्वारा 370 के पार, एनडीए सहित 400 पार और कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर 370 वोट अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे उसे कमल समझ कर सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जी जान से मेहनत करें। इस दौरान बैजयंत पांडा ने कहा हमें 80 के लक्ष्य के साथ साथ नया रिकॉर्ड भी बनाना है वही हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत नया भारत बन कर उभरा है। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि पहले 70 सालों में घर में पानी नहीं पहुंच सका और अब 70 प्रतिशत घरों में नल से जल घर घर पहुंचा है। उन्होंने राम मन्दिर का भी जिक्र किया और कहा हम सौभाग्यशाली हैं जो हमने 500 वर्ष से भी अधिक लंबे अंतराल के बाद प्रत्यक्ष दर्शी बने हैं। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने बूथ की पन्ना प्रमुख की अहम रचना सहित सभी संगठनात्मक तैयारियों का पूर्ण ब्योरा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा के समक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed