सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा की राष्ट्रीय एकता दौड़ आज, सुबह 7:30 बजे होगा आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश भाजपा जिला स्तर पर सुबह 7:30 बजे से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन करेगी। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को पटेल जयंती पर होने वाली विशेष दौड़ में संगठन महामंत्री रामलाल व प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन महरौली जिले में, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव नई दिल्ली जिले में, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी उत्तर पूर्व एवं नवीन शाहदरा जिले में, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व विजय गोयल केशवपुरम और चांदनी चौक जिले में, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय उत्तर पश्चिम जिले में, सांसद डॉ. उदित राज बाहरी दिल्ली जिले में, प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली व नजफगढ़ जिले में, सांसद रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली जिले में कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाएंगे।
पार्षद कृष्ण गहलोत फिर भाजपा में
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नजफगढ़ जिले के नवादा वार्ड के पार्षद कृष्ण गहलोत को फिर से भाजपा में शामिल कर लिया है। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि पार्टी के प्रति उनके विश्वास को देखते हुए उनकी वापसी हुई है। प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है।