फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP National President JP Nadda luxury car stolen from Govindpuri area

जेपी नड्डा की लग्जरी कार चोरी: गाड़ी पत्नी के नाम पर रजिस्टर; ड्राइवर बोला- खाना खाने गया था वापस लौटा तो...

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने चालक के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के साथ बड़खल इलाके में छापेमारी की है। सूत्रों की माने तो एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda luxury car stolen from Govindpuri area
जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार गोविंदपुरी इलाके से 19 मार्च को चोरी हो गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने चालक के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के साथ बड़खल इलाके में छापेमारी की है। सूत्रों की माने तो एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारी के बताया की जेपी नड्डा की कार को जोगिंदर सिंह नाम का शख्स चलाता है और गोविंदपुरी इलाके में रहता है। जोगिंदर 19 मार्च गोविंदपुरी में गिरी नगर में आरडी मार्ग पर कार को खड़ी कर अपने घर खाना खाने गया था। जोगिंदर जब वापस आया तो कार गायब थी। उसने तुरंत मामले की सूचना नड्डा के घर पर दी और फिर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार गाड़ी हिमाचल नंबर की है और जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाई प्रोफाइल शख्स से जुड़ा मामला होने से दिल्ली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिला पुलिस की सात टीम मामले को जांच में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया की घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखी है। लेकिन पुलिस ने एक शख्स को फरीदाबाद से हिरासत में लिया है।                                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed