{"_id":"5d966ca38ebc3e93ba1b2557","slug":"bjp-national-and-aap-dragging-blueprint-to-contest-on-local-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय तो आप स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने का खींच रही खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय तो आप स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने का खींच रही खाका
Fri, 04 Oct 2019 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
delhi election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिए सभी दल रणनीति बनाने लगे हैं। सत्तासीन आम आदमी पार्टी दिल्ली से जुड़े मसलों पर चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
आप को अंदेशा है कि मामला राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर जाने से मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में आप के रणनीतिकारों ने अपनी सोशल मीडिया टीम से लेकर हर नेता व कार्यकर्ता को स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को कहा है। उधर, भाजपा राष्ट्रीय मसलों को केंद्र में रखकर दिल्ली चुनाव का खाका तैयार कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा बीते एक पखवाड़े से दिल्ली सरकार के कामों से अलग कोई भी सियासी बयान आने पर उसे हवा दे रही है। एनआरसी व पूर्वांचल के मसले को आप इसका माकूल उदाहरण मान रही है।
विज्ञापन
राजनीति के नजरिए से बेहद संवेदनशील इन मसलों पर आप को रक्षात्मक होना पड़ा है। आप रणनीतिकारों को अंदेशा है कि चुनाव नजदीक आने पर भाजपा धारा-370, एनआरसी, भारत-पाक तनाव समेत अन्य भावनात्मक मुद्दों के सहारे अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी।
जबकि आप खुद को अपने लिए इसे घाटे का सौदा मान रही है। आप की रणनीति है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को शहर से जुड़े बेहद बुनियादी मसलों पर रखा जाए। केजरीवाल सरकार के कामों के सहारे दिल्लीवालों को अपने हक में करने की कोशिश की जाए।