फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp udit raj stands with people of ranikhera against ndmc which is dumping garbage here

जब गाजीपुर का कूड़ा पहुंचने लगा रानीखेड़ा तो अपनी ही निगम के खिलाफ खड़े हुए BJP सांसद

Tue, 05 Sep 2017 10:19 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Sep 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
bjp mp udit raj stands with people of ranikhera against ndmc which is dumping garbage here
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम दिल्ली के रानीखेड़ा में पूर्वी दिल्ली का कूड़ा डालने के खिलाफ इलाके करीब दो दर्जन गांवों और करीब तीन दर्जन कॉलोनियों के लोग लामबंद हो गए हैं। उन्होंने बनाई गई सैनेडरी लैंडफिल पर डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


इलाके के सैकड़ों लोगों ने र‌व‌िवार को पूरे दिन की भांति रात को धरना जारी रखा। इतना ही नहीं, सोमवार को धरना शुरू कर दिया। उन्होंने धरना स्थल पर खाने-पीने की व्यवस्था कर दी है। इसके चलते सोमवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ट्रक रानीखेड़ा में कूड़ा लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इलाके के लोगों की एकजुटता के आगे नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने धरने में शामिल कर दिया। इलाके सांसद उदित राज सोमवार की दोपहर धरना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी नेता रविवार से ही धरने की अगुवाई कर रहे है

bjp mp udit raj stands with people of ranikhera against ndmc which is dumping garbage here

इस मौके पर उन्होंने इलाके में कूड़ा डालने के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने ऐलान किया कि वह यहां कूड़ा डालने के निर्णय को रद्द कराने के लिए उपराज्यपाल से मिलेंगे।

इलाके के पार्षद एवं सदन के नेता जयेंद्र डबास, पूर्व महापौर आजाद सिंह एवं पूर्व विधायक मनोज शौकीन रविवार से ही धरने की अगुवाई कर रहे है। यह सभी भाजपा के नेता है।

गाजीपुर सैनेटरी लैंडफिल में शुक्रवार को धमाका होने के बाद शनिवार को उपराज्यपाल सचिवालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी दिल्ली का कूड़ा रानीखेड़ा में डालने के लिए नया सैनेटरी लैंडफिल बनाने का निर्णय लिया गया था। यहां पर रविवार को नगर निगम के ट्रक कूड़ा लेकर पहुंचे थे। इलाके के लोग तभी से आंदोलनकारी रूख अख्तियार किए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed