{"_id":"5d25fe2a8ebc3e6cb9088726","slug":"bjp-mp-to-meet-lg-anil-baijal-over-mosque-encroachment-govt-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों के सरकारी जमीनों पर 'अतिक्रमण' का आरोप, भाजपा सांसद करेंगे एलजी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों के सरकारी जमीनों पर 'अतिक्रमण' का आरोप, भाजपा सांसद करेंगे एलजी से मुलाकात
Wed, 10 Jul 2019 08:33 PM IST
Vikas Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Jul 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का आरोप है कि दिल्ली की कुछ मस्जिदों के द्वारा आसपास की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है और यह लोगों के बीच सांप्रदायिक तनाव का कारण भी बन रहा है। इस कथित अतिक्रमण को रोकने की मांग को लेकर वे गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। प्रवेश वर्मा इसके पहले भी इस मुद्दे पर बयानबाजी देकर चर्चा में आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली के अनेक महत्त्वपूर्ण इलाकों में मस्जिदों के द्वारा सरकारी जमीनों का अतिक्रमण किया जा रहा है। चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का एक नेता उन्हें इसके लिए बढ़ावा भी दे रहा है जिसके कारण स्थिति और अधिक खराब हो रही है। इस कारण अब वे इस मामले पर राज्यपाल से मिलकर सभी सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने की मांग करेंगे।
विज्ञापन