{"_id":"661cd42800e6ce3cb00ac466","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-targeted-congress-and-aap-for-giving-ticket-to-kanhaiya-kumar-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: कन्हैया को प्रत्याशी बनाने पर बोले मनोज तिवारी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग को क्यों दिया गया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: कन्हैया को प्रत्याशी बनाने पर बोले मनोज तिवारी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग को क्यों दिया गया टिकट
Mon, 15 Apr 2024 12:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस और आप पर सवाल उठाए हैं। मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आप जवाब दें कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया।'
विज्ञापन
कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा सांसद व प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस और आप जवाब दें कि आखिर टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रतीक कन्हैया कुमार को क्यों टिकट दिया। दिल्ली में अब लड़ाई सनातन और आराजक देश विरोधी ताकतों के बीच होगी। कन्हैया कुमार भारतीय सेना विरोधी हैं, देश की अखंडता के लिए खतरा हैं। कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है।'
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतारा है। कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार से सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देंगे। पूर्वांचल बहुल इस सीट पर पहली बार दो पूर्वांचलियों में मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशियों की अपनी-अपनी खासियतों की बदौलत पूरे देश व युवाओं में इस सीट को लेकर दिलचस्पी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, दोनों नेताओं की युवाओं में काफी पैठ है। इस सीट पर विचारधारा की लड़ाई भी देखने को मिलेगी। कन्हैया पूर्वांचल के साथ वामपंथ विचारधारा के नेता हैं। वहीं, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़े मनोज तिवारी भाजपा की विचारधारा के साथ हैं और दो बार से सांसद हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। अभी तक नई दिल्ली से दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के भाजपा प्रत्याशी बनने से यह सीट आकर्षण का विषय थी, अब उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन