{"_id":"62eab4ed149cd97cab703258","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-not-wearing-a-helmet-delhi-traffic-police-41-thousand-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती पर मांगी माफी: हेलमेट न पहनना मनोज तिवारी को पड़ा भारी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती पर मांगी माफी: हेलमेट न पहनना मनोज तिवारी को पड़ा भारी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान
Wed, 03 Aug 2022 11:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:19 PM IST
सार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी को इस रैली में बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मनोज तिवारी का कटा चालान
- फोटो : twitter/@ManojTiwariMP
विस्तार
केंद्र सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सभी सांसदों ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी को इस रैली में बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काट दिया। खबर है कि इस पूरे चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 22 हजार रुपये भुगतने होंगे। जानकारी मिली है कि इतना भारी चालान केवल हेलमेट न पहने के कारण नहीं कटा है बल्कि जिस बाइक पर सांसद साहब सवार थे उस पर न हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट थी और न ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इन्ही कमियों के कारण इतना भारी चालन किया गया है।
विज्ञापन
हुआ गलती का अहसास
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने के बाद मनोज तिवारी में अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा, हेलमेट न पहनने के लिए बहुत-बहुत माफी मांगता हूं। आप सब से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाएं।
विज्ञापन