मनोज तिवारी या तो आज शाम तक मुझे गिरफ्तार करवाएं, या सबके सामने माफी मांगें- मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दिल्ली की आप सरकार पर घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया था कि हम जल्द ही दिल्ली के शिक्षा विभाग में हुए एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। उसके कुछ देर बाद ही उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी के दावे को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर दो हजार करोड़ के घोटाले का एक आरोपी दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है, तो उनके लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता।
सिसोदिया ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल और मैंने घोटाला किया है तो हमें गिरफ्तार करें। मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी को लगभग ललकारते हुए कहा कि या तो मुझे शाम तक गिरफ्तार करवाएं, या सबके सामने माफी मांगें।
BJP MP Manoj Tiwari: We're exposing a scam in which Delhi CM & Dy CM are involved. An RTI has revealed that extra Rs 2000 cr was given for constructions of rooms in schools that could've been constructed in only Rs 892 cr. 34 contractors given the task include their relatives pic.twitter.com/92ZkPiQav7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 1, 2019
बता दें कि सांसद मनोज तिवारी ने एक आरटीआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया था कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कमरे बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्टरों और बिल्डरों को जरूरत से दो हजार करोड़ रुपए ज्यादा आवंटित किए गए थे।
उन्होंने कहा कि जिन कमरों का निर्माण मात्र 892 करोड़ रुपए की लागत में हो सकता था, उसके लिए दिल्ली सरकार ने 2892 करोड़ रुपए दे दिए। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार 2892 करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों में 12 हजार 782 कमरे बनवाने का काम रही है।
इसके साथ ही मनोज तिवारी ने यह भी कहा था कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया इन कमरों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट अपने रिश्तेदारों को देकर भी फायदा उठाना चाहते हैं।
यह भी देखें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.