{"_id":"655fcd0539ad9577ec0e0174","slug":"bjp-mp-baluni-said-uttarakhand-s-culture-got-recognition-in-the-world-through-egas-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : भाजपा सांसद बलूनी बोले- ईगास के जरिये उत्तराखंड की संस्कृति को दुनिया में मिली पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : भाजपा सांसद बलूनी बोले- ईगास के जरिये उत्तराखंड की संस्कृति को दुनिया में मिली पहचान
Fri, 24 Nov 2023 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 03:37 AM IST
सार
यहां बलूनी के सरकारी निवास पर ईगास पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, राजीव चंद्रशेखर, असम के सीएम हेमंत विस्व सरमा समेत कई हस्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
अनिल बलूनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईगास पर्व पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य और मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि इस पर्व के जरिये उत्तराखंड की संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिली। यहां बलूनी के सरकारी निवास पर ईगास पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, राजीव चंद्रशेखर, असम के सीएम हेमंत विस्व सरमा समेत कई हस्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
इस दौरान बलूनी ने कहा कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ईगास के बहाने उत्तराखंड की संस्कृति को देश दुनिया के सामने लाने की मुहिम चलाई थी। इस मुहिम को चंद वर्षों बाद ही बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तराखंड के लोग राज्य के इतर देश के दूसरे हिस्सों के साथ दुनिया भर में इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। यह मेरे और उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति दुनिया के लिए दैवीय आशीर्वाद है। दोनों ने कहा कि इसी प्रकार खास त्योहारों के माध्यम से देवभूमि की संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में क्रिकेटर मोहम्मद शमी, बॉलीवुड गायक जुबीन नौटियाल, प्रसून जोशी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन