फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP also protesting outside Chief Minister's residence

मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा सांसद भी धरने पर, मेयर जयप्रकाश ने फिर लगाई फंड की गुहार

Thu, 10 Dec 2020 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Dec 2020 02:48 AM IST
सार

  • सांसद मनोज तिवारी व गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री से एमसीडी का बकाया फंड जारी करने की मांग की
  • भाजपा विधायक दल भी मेयर के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे

विज्ञापन
BJP MP also protesting outside Chief Minister's residence
जयप्रकाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर मेयर और एमसीडी नेताओं के धरने में भाजपा नेता भी शामिल हो गए हैं। रात में धरने पर जमे एनडीएमसी के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि हमारे विरोध-प्रदर्शन कोतीन दिन हो गए हैं। आखिर दिल्ली सरकार एमसीडी का बकाया कब देगी। 
विज्ञापन


एमसीडी का बकाया फंड जारी करने की मांग को लेकर कल भाजपा सांसद भी धरना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास पर एमसीडी मेयर के समर्थन में भाजपा विधायक दल भी धरना स्थल पहुंचकर एमसीडी के बकाए 13000 करोड़ रुपए की मांग को जारी करने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री से की। भाजपा नेताओं ने कहा कि एमसीडी नेता निजी हित की मांग नहीं कर रहे, बल्कि दिल्ली की जनता का हक मांग रहे है। एमसीडी कर्मचारियों का वेतन देने के लिए संवैधानिक रूप से आवंटित फंड जारी करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को मेयरों द्वारा जारी धरने में भाजपा सांसद मनोज तिवारी व गौतम गंभीर भी शामिल हुए। इसके साथ ही विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल पहुंचकर एमसीडी की मांग को पूरा करने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि कई महीनों से निगम के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निगम के बकाए फंड की मांग कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री फंड जारी करने की बजाय करोड़ों रुपए अपने प्रचार और चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगवाने में खर्च कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर भी मुख्यमंत्री दिल्ली के प्रथम नागरिक के साथ ठीक वर्ताव नहीं कर रहे। सत्ता के नशे में चूर हैं। झूठ के पुलिंदे पर टिकी सरकार की मनमानी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक फंड नहीं मिल जाता है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उनके बच्चों पर गाज गिर रही है, उनके काम पर असर पड़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तो कसम खा ली है कि वह गरीब निगम कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं देंगे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिना छत के, बिना शौचालय की निगम की महिला नेता धरने पर बैठी हैं। जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संघर्ष कर रहे हैं इससे निगम कर्मचारियों को भी बल मिल रहा है। 

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अपने समय के मशहूर धरना एक्सपर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब धरनों से ही डर लगने लगा है। लोगों के सवालों से बचने के लिए घर में छुप जाते हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को इतना सभ्य तो होना ही चाहिए कि उनके आवास के बाहर महिलाएं भी धरने पर बैठी हैं, जिनसे उन्हें मिलना चाहिए और बकाया फंड 13000 करोड़ रुपए को जारी करना चाहिए।


धरना स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल वाजपेयी, अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन व अजय महावर ने कहा कि आप के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य दुर्गेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में मेयर को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुख्यमंत्री को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। मारने की धमकी देना आम आदमी पार्टी के महिला विरोधी होने का भी प्रमाण है। 
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed