फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP moves to hold election in delhi.

दिल्ली चुनावों पर आज BJP खोल देगी सारे पत्ते

Tue, 28 Oct 2014 08:05 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
BJP moves to hold election in delhi.

दिल्ली में जोड़तोड़ की सरकार बनाने की उम्मीद अब नाम मात्र की रह गई है। भाजपा ने मध्यावधि चुनाव में जाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मंगलवार को यह तय माना जा रहा है कि भाजपा इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करेगी और विधानसभा चुनाव को ही विकल्प के रूप में चुनेगी।

विज्ञापन


इस तरह दिल्ली में सरकार बनाने और नहीं बनाने की अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा। इसके अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों के आरोप भी खारिज हो जाएंगे जिनमें भाजपा पर बार-बार उनके विधायकों को तोड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना और चुनाव में जाने पर अपनी राय देनी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अब तय कर लिया है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव हाने चाहिए। इसलिए यह तय माना जा रहा है कि कोर्ट में भाजपा मध्यावधि चुनाव में जाने की बात कहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त

BJP moves to hold election in delhi.

हरियाणा में पूर्ण बहुमत केआंकड़े को पार करने और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से आश्वस्त है कि दिल्ली के रण में भी पार्टी विजय हासिल करेगी। लिहाजा पार्टी अपने पत्ते खोल देगी।

इस तरह पिछले दिनों तीन विधानसभा के लिए घोषित उपचुनाव भी टल सकता है और दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

यह भी संभव है कि दिल्ली विधानसभा को जल्द ही भंग करने का आदेश दे दिया जाए और मध्यावधि चुनाव की घोषणा अगले साल जनवरी में की जाए। गौरतलब है कि चुनाव आयोग को अन्य प्रदेशों के चुनाव के साथ ही दिल्ली की तीन विधानसभा में उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन भी जारी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed