फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP mla's thrown out of vidhansabha in delhi

कंधे पर टांग कर सदन से बाहर किए गए भाजपा विधायक

Wed, 24 Jun 2015 05:06 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
 BJP mla's thrown out of vidhansabha in delhi

दिल्ली विधानसभा में हंगामा और विधायकों को कंधे पर उठा कर बाहर ले जाने की तस्वीरें बुधवार को मीडिया में छा गईं।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ जिसे संभालने के लिए अंततः मार्शल को बुलाकर भाजपा के तीनों विधायकों को बाहर निकालना पड़ा।

असल में भाजपा विधायकों की मांग थी कि दिल्ली सरकार चौथे वित्त आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। सत्ता पक्ष की ओर से इस मामले पर उचित जवाब न मिलने की दशा में भाजपा के तीनों विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हंगामे को देखते हुए मार्शल की मदद से भाजपा के तीनों ही विधायकों को जबरन सदन से बाहर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष की महिला विधायक इस दृश्य को देखकर जोर-जोर से हंसती हुई देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल जब भाजपा विधायक को उठा कर बाहर ले जाने लगे तो आप की महिला विधायक से हंसी रोके नहीं रुकी और वह तालियां बजा कर हंसते हुए लोट-पोट हो गईं।

मंगलवार से जारी है हंगामा

 BJP mla's thrown out of vidhansabha in delhi

बता दें कि मंगलवार को ही दिल्ली विधासभा का सत्र शुरु हुआ है। विधासभा में कुल 70 विधायक हैं जिनमें से 67 तो आम आदमी पार्टी के ही हैं जबकि मात्र तीन विधायक विपक्ष में बैठते हैं। ये तीनों ही विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं।

मंगलवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाई शुरु हई तो भाजपा के विधायकों ने मांग रखी कि सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर पर चर्चा कराई जाए। सत्ता पक्ष ने विपक्ष की इस मांग को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद भाजपा विधायक ओपी शर्मा सदन के बीच में आ गए। उनके हंगामे के बाद अंत में मार्शल को बुलाना पड़ा और उन्हें सदन से बाहर करना पड़ा।

हालांकि इसके बाद भी भाजपा विधायक शांत नहीं हुए। भाजपा के दो अन्य विधायक विजेंद्र शर्मा और जगदीश पूरी लगातार हंगामा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed