{"_id":"5e5fea778ebc3ec98830143d","slug":"bjp-mla-meets-chief-minister-kejriwal-discussion-on-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले भाजपा विधायक, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले भाजपा विधायक, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा
Wed, 04 Mar 2020 11:20 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
रमेश बिधूड़ी
- फोटो : facebook
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा विधायक बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बिधूड़ी ने बताया कि बैठक में विधायक फंड पर चर्चा की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने विधायकों के मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना।
बिधूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी नवनिर्वाचित विधायकों को क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए शेष विधायक निधि फंड उपलब्ध रहेगा ताकि विधायक बिना किसी रुकावट के अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सके।
शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए हरजिंदर सिंह
नई दिल्ली। अकाली दल दिल्ली के नेता हरजीत सिंह सिद्धू समर्थकों के साथ बुधवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। शिअद दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना का जनाधार कम हो रहा है। सरना गुट की तरफ से सरिता विहार से चुनाव लड़ने वाले सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल का हाथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में थामा।