{"_id":"5da21ff36a05e284817350594e92a00f","slug":"bjp-mla-dr-harshvardhan-get-facilities-like-aap-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन का कद भी मंत्रियों के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन का कद भी मंत्रियों के बराबर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा मंत्रियों के समान सुविधाएं पाने वालों में दो और विधायकों का नाम जुड़ गया है। इनमें से एक भापजा के डॉ. हर्षवर्धन्ा हैं तो दूसरे आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह।
विज्ञापन
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (वेतन एवं भत्ते) अधिनियम, 2001 (2002 का दिल्ली अधिनियम संख्या 6) की धारा-2 के अनुसरण में डॉ. हर्षवर्धन को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के हरि नगर से विधायक जगदीप सिंह को दिल्ली विधानसभा का मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) बनाया गया है।
मुख्य सचेतक वेतन एवं भत्ते अधिनियम, 2003 (2003 का दिल्ली अधिनियम संख्या 5) की धारा-2 के प्रावधानों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से मान्यता प्राप्त प्रदान करके सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। दो अधिसूचनाएं विधानसभा के सचिव पीएन मिश्रा ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के नेता बने हारून यूसुफ
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व मंत्री हारून यूसुफ होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद के घर हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। विधायक जयकिशन को उपनेता और बादली से विधायक देवेंद्र यादव का चयन मुख्य सचेतक के रूप में किया गया।