फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP made Baijayant Panda election in charge for upcoming Delhi Assembly elections

Delhi Assembly Elections: भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज की, बैजयंत पांडा को बनाया चुनाव प्रभारी

Tue, 15 Oct 2024 04:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा महज आठ सीट पर ही अपना परचम लहरा सकी थी।

विज्ञापन
BJP made Baijayant Panda election in charge for upcoming Delhi Assembly elections
बैजयंत पांडा - फोटो : X @PandaJay

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व चुनावी मोड में आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पिछले नगर निगम चुनाव में विपरीत परिस्थिति में भी 272 वार्ड में 104 वार्ड पार्षद भाजपा के चुने गए थे। माना जाता है कि पांडा के ही कुशल नेतृत्व में यह संभव हो पाया था। भाजपा को उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी की बयार में 20-30 वार्ड ही भाजपा अपनी बढ़त बना सकेगी। दिल्ली के बूथ मैनेजमेंट का अनुभव भी उनके पास है। वह प्रदेश भाजपा नेताओं से भी तालमेल बैठाने के माहिर हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत प्रदेश भाजपा को दिया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्व भी चुनावी मोड में दिखने लगा है। सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान, प्रवास समेत आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की नीति तेज की है। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी सभी 70 विधानसभा में सर्वे कराएगी। ताकि पता चल सके कि विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदारी किस नेता की है। वर्तमान विधायकों के क्षेत्र में भी सर्वे होगा, क्योंकि लगातार चुनावी हार का स्वाद चख रही भाजपा इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पटखनी दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रणनीतिकार बताते हैं कि नगर निगम चुनाव में भाजपा यह मान कर चल रही थी कि आम आदमी पार्टी की लहर में भाजपा के प्रत्याशी कहीं नहीं टिकने वाले हैं। लेकिन इस चुनाव की बागडोर ओडिशा लोकसभा के केन्द्रपड़ा सीट से सांसद बैजयंत पांडा ने संभाली और सम्मानजनक जीत दिलाई। लिहाजा इस विश्वास पर ही उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पांडा प्रदेश भाजपा प्रभारी के पद पर भी हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा महज आठ सीट पर ही अपना परचम लहरा सकी थी। कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed