फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP lok sabha election campaign in Delhi today

दिल्ली में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज आज, विजय संकल्प सभा का होगा आयोजन

Sun, 24 Mar 2019 05:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Mar 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
BJP lok sabha election campaign in Delhi today
सांकेतिक तस्वीर

भाजपा राजधानी दिल्ली में अपने चुनावी अभियान का आगाज रविवार से करने जा रही है। पार्टी सभी सातों लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभाओं का आयोजन करेगी। रविवार को दो लोकसभा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभाएं होंगी। जबकि मंगलवार को पांच संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नेता लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि विजय संकल्प सभाओं के जरिये पार्टी नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

विज्ञापन


पहली विजय संकल्प सभा रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में होगी। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली सीट पर संकल्प सभा करेंगी। इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र में, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में, लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया चांदनी चौक में, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दक्षिणी दिल्ली में और सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सभा करेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया के मुुताबिक, पूरे देश में भाजपा विजय संकल्प रैलियों का आयोजन करेगी।  इसके तहत पार्टी नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेगी। इसी कड़ी में दिल्ली में भी रविवार से लोक सभा का प्रचार अभियान शुरू होने जा रहा है। आगे इसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed