फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders pay tribute to Arun Jaitley on his birth anniversary

Delhi NCR News: अरुण जेटली की जन्म जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव व जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, सांसद कमलजीत सहरावत एवं बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय एवं अनिल शर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अरुण जेटली एक कुशल वक्ता और दूरदर्शी नेता होने के साथ-साथ एक सच्चे मित्र भी थे। वे हमेशा अपने सहयोगियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे और कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक मार्गदर्शन देते थे। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अरुण जेटली का चिर-परिचित मुस्कुराता हुआ चेहरा संघर्ष के समय प्रेरणा देता था और सफलता की राह दिखाता था। उन्होंने कहा कि जेटली ने अपने विचारों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने अरुण जेटली के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व, कार्यशैली और राष्ट्रनिर्माण में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed